Crime in Bihar: बिहार के बक्सर में हैवानियत, महिला से सामूहिक दुष्कर्म के साथ बेटे की हत्या

बिहार में एक बार फिर से हैवानियत भरा मामला सामने आया है। जहां पहले एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया फिर उसके ही बेटे की हत्या कर दी। डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए पूरा मामला

Updated : 11 October 2020, 4:47 PM IST
google-preferred

बक्सरः मुरार थाना अंतर्गत एक गांव के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

बेटे के साथ बैंके जाने के लिए निकली थी महिला
बिहार में बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके छह साल के बेटे की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मुरार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शनिवार को घर से बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) जाने के लिए निकली थी। उसके साथ उसका छह साल का बेटा भी था। इस बीच रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बच्चे के रोने पर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गये।

महिला के साथ किया दुष्कर्म
खेत मे काम करने पहुंचे किसानों ने बेहोशी की हालत में महिला को देखा। उसका मृत बच्चा उसके पेट से बंधा हुआ था। महिला ने अपनी पहचान बताते हुए बताया कि कल वह अपने मायके से बैंक में छह हजार रुपये जमा करने के लिए चौगाईं अपने छह वर्षीय बेटे के साथ निकली थी। उसके गांव से तकरीबन आधा किलोमीटर की दूरी पर रास्ते में ओझाबरांव गांव के ही कुछ लोगों ने साथ मिलकर उसे पकड़ बधार में ले गए। वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।