
पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटेंगे।
नीतीश कुमार के राजग से हाथ मिलाने के समय के बारे में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, ‘‘यह किसी भी क्षण हो सकता है।’’
यह भी पढ़ें: जद(यू) की राजग में वापसी पर गिरिराज सिंह ने दिया गोलमोल बयान, जानिए क्या कहा
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मांझी ने कहा, ‘‘मुझे शुरू से पता था कि राजद-जदयू की महागठबंधन सरकार गिर जाएगी।’’
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना स्थित राजभवन में शुक्रवार को आयोजित जलपान समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के शामिल नहीं पहुंचने के कारण के बारे में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, ‘‘मैं इस पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं। आप लोग उनसे इसका कारण पूछें।’’
यह भी पढ़ें: खुशखबरी ! बिहार के राज्यपाल ने नौकरियों को लेकर दिया बड़ा बयान
इससे पहले दिन में मांझी ने कहा था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बरकरार नहीं रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के राजनीतिक माहौल के बारे में ज्यादा कुछ कहने को नहीं है। सभी इसे देख रहे हैं। वंशवाद की राजनीति पर नीतीश कुमार का बयान कांग्रेस और राजद पर था। इन परिस्थितियों में क्या आपको लगता है कि वे एकजुट रहेंगे ?’’
मांझी ने दावा किया था, ’’मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बिल्कुल भी बरकरार नहीं रहेगी।’’
Published : 26 January 2024, 7:59 PM IST
Topics : bihar Jitan Ram Manjhi NDA Nitish Kumar जीतन राम मांझी दल यूनाइटेड नीतीश कुमार पटना बिहार राजग