Kanhaiya Kumar: जेएनयू से चर्चाओं में रहे कन्हैया कुमार जल्द बदलेंगे पाला, थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और चर्चाओं में रह चुके युवा नेता कन्हैया कुमार जल्द पाला बदल सकते हैं। कन्हैया कुमार को लेकर चर्चाएं हैं कि वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को छोड़कर नई पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 September 2021, 4:22 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार जल्द ही राजनीतिक पाला बदल सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कन्हैया कुमार जल्दी गी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसको लेकर फिलहाल कांग्रेस अपने नफा-नुकसान का आकलन कर रही है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो कन्हैया कुमार जल्द ही कांग्रेस का हाथ पकड़ सकते हैं।

कन्हैया कुमार का कांग्रेस में शामिल कराने के पीछ राहुल गांधी का वह अभियान है, जिसके तहत वह पार्टी को मजबूत करने के लिए युवा नेताओं की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा कि कन्हैया कुमार भी लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी में उनकी भूमिका को लेकर भी विचार किया जा रहा है।  

यदि कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल होते हैं तो वह बिहार में कांग्रेस के लिये एक महत्वपूर्ण युवा चेहरे के रूप में काम करेंगे और राष्ट्रीय भूमिका भी निभा सकते हैं। बता दें कि कन्हैया कुमार ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कन्हैया कुमार वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।