बिहार: मुजफ्फरपुर में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

बिहार के मुजफ्फरनगर में एक दंपति की करंट की चपेट में आ गए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 July 2024, 8:56 AM IST
google-preferred

मुजफ्फरपुर: जनपद के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित आर्थर गांव में मंगलवार को बिजली के करंट लगने से पति-पत्नी दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के आर्थर गांव की है। मृतक की पहचान महेश साह (40) उनकी पत्नी सीता देवी के रुप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार महेश शाह को पंखा खराब हो गया था। पंखे को ठीक करने के दौरान अचानक पंखे में करंट दौड़ गया। महेश शाह करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद वे तड़पता लगे। महेश साह की चीख सुनकर 35 साल की उनकी पत्नी सीता देवी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी। इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। 

मृतक मजदूरी का काम करता था और मजदूरी करके ही पूरे परिवार का भरण- पोषण करता था। मृतक का एक बेटा है, जो अपने माता-पिता का शव देख कर फूट-फूटकर रोता रहा। घटना के बाद पूरे गांव में मायूसी छाई हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Published :