हिंदी
मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने शानदार प्रदर्शन के साथ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे कर लिए हैं और इसके साथ ही ये भारत में अब तक की नंबर एक हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) द्वारा निर्मित 'पठान' में जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिका निभाई है।
वाईआरएफ के उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने फिल्म के सिनेमाघरों में 50 दिनों की उपलब्धि हासिल करने के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
Published : 15 March 2023, 4:36 PM IST
Topics : अभिनेता पठान मुंबई शानदार प्रदर्शन शाहरुख खान सिनेमाघर
No related posts found.