
लखनऊ: नशीले पदार्थों की तस्करी चलने वाले गिरोह के अहम सदस्य को 5 करोड़ रुपए के गांजे के साथ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।इसका नशीले पदार्थों की तस्करी का कारोबार देश के बिहार,पं बंगाल,आन्ध्र प्रदेश और यूपी के पूर्वांचल तक मे फैला हुआ था। आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देश पर कारवाई करते हुये एसटीएफ ने बड़ी सफलता पाई है। तफ्तीश के दौरान एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को जानकारी मिली की एक कंटेनर बिहार से जीटी रोड़ के रास्ते लाया जा रहा है। इस पर कारवाई करते हुये नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम के साथ एसटीएफ ने चंदौली के अलीनगर स्थित चकिया मोड़ के पास से कंटेनर को अपने कब्ज़े मे ले लिया।
यह भी पढ़ेंः सालों से फरार, इनाम घोषित हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
पूछताछ मे तस्कर सुबोध यादव ने बताया की गांजे की खेप प्रयागराज पंहुचाई जानी थी। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ लखनऊ मे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एनडीपीएस समेत दूसरी धाराओं मे कारवाई की जा रही है।
Published : 7 August 2020, 7:42 PM IST
Topics : Lucknow STF uttar pradesh अलीनगर उत्तर प्रदेश एसटीएफ क्राइम चन्दौली लखनऊ