राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर बोले संजय सिंह- “ऑपरेशन लोटस बेहद घटिया खेल”
संजय सिंह ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी कभी इन 7 सांसदों को माफ नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी ने राघव चंद्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उन्होंने गलत किया है। पंजाब के लोग कभी उनको माफ नहीं करेंगे। इन सातों सांसदों ने आम आदमी पार्टी के साथ गद्दारी की है। पंजाब की जनता के साथ बीजेपी ने घिनौना खेल खेला है। जनता सब कुछ देख रही है।”