
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मंगलवार की सुबह गोवर्धन नामक व्यक्ति मंदिर की सफाई के पहुंचा तो उसने देखा कि मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित है और वह नीचे गिरी हुई है। जिसके बाद गोवर्धन ने इसकी सूचना अन्य लोगों को दी।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि अराजक तत्वों के इस कृत्य से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
गांव में पुलिस बल तैनात
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, थाना प्रभारी गौरव कुमार कन्नौजिया मौजूद हैं।
बोले एसपी
इस पूरे मामले में जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात चीत के दौरान बताया कि किसी कारणवस मां दुर्गा कि प्रतिमा गिरी हुई मिली है। नई मूर्ति लगाने के लिए आदेश दे दिया गया है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
Published : 1 April 2025, 2:55 PM IST
Topics : Chaitra Navratri Goddess Jhulnipur maa Durga Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) temple UP News