हिंदी
महराजगंज: जनपद के परतावल ब्लॉक में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियो से पोषाहार और हाट कुक रजिस्टर के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने और डाइनामाइट न्यूज पर खबर चलने के बाद महकमा हरकत में आ गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की खबर के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियो के सुपरवाइजर पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
सुपरवाइजर को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में अटैच करते हुए जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दिया गया है। इसके साथ ही दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट भी सौपने को कहा गया है।
दो ब्लाकों के सीडीपीओ को सौंपी गई जांच
परतावल में पोषाहार और हाट कुक रजिस्टर के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियो से सुपरवाइजर द्वारा अवैध वसूली के मामले में सीडीपीओ लक्ष्मीपुर दीनानाथ द्विवेदी और सीडीपीओ पनियरा समीर को जांच के लिए आदेश दिया गया है।
यह लोग परतवाल ब्लॉक के बीडीओ की देख-रेख में जांच कर दो दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
Published : 7 April 2024, 5:48 PM IST
Topics : action Anganwadi workers extorted money Maharajganj आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों परतावल ब्लॉक पोषाहार वसूली हाट कुक