Bhojpuri Video: पवन सिंह का ये गाना इंटरनेट पर उड़ा रहा गर्दा, मिले 100 मिलियन व्यूज, देखिए वीडियो

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का एक नया गाना इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। पवन सिंह के इस गाने पर अबतक 100 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं। आप भी देखिए ये धमाकेदार गाना।

Updated : 18 July 2021, 3:54 PM IST
google-preferred

पटनाः पावर स्टार पवन सिंह का गाना इस वक्त जबरदस्त जलवा बिखेर रहा है। अब ये गाना 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है। इस गाने को अब तक 107,242,282 लोग देख चुके हैं।

पवन सिंह का गाना 'पुदीना ऐ हसीना' का जलवा लगातार जारी है, जिस वजह से यह गाना आज 100 मिलियन व्यूज के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया। इस गाने के साथ ख़ास बात यह भी है कि यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि इसने यूट्यूब पर पिछले सप्ताह देशभर में पवन सिंह को सबसे अधिक सुने जाना वाला बना दिया। गाना 'पुदीना ऐ हसीना' का लोगों में खूब क्रेज है और यह भोजपुरी संगीतप्रेमियों की जुबान पर चढ़ गया है।

गाना 'पुदीना ऐ हसीना' को म्यूजिक कंपनी वेब ने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। 'पुदीना ऐ हसीना' गाने में पवन ने एक स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी को सबके सामने रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।पवन सिंह के इस गाना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो एडीटर रवि पंडित हैं।

Published : 
  • 18 July 2021, 3:54 PM IST