हिंदी
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्टेसेस में से एक हैं मोनालिसा। अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल में 'डायन' का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जहां वह अपने फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक हॉट फोटो शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
![]()
![]()
मोनालिसा ने नच बलिये 9 के सेट से अपनी एक के बाद एक हॉट तस्वीर शेयर की। ये तस्वीरें ऐसी हैं जिनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा। भोजपुरी एक्ट्रेस के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन चुकी मोनालिसा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है, केवल एक बात, मैं क्या चाहती हूं?????????❣❣❣❣। आपको बताते चलें की ये तस्वीरें नच बलिये के सेट की हैं। जहां वो जल्द ही टिंकू जिया पर धमाल मचाती हुई नजर आएंगी।
![]()
बता दें कि मोनालिसा अभी तक कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वो एक जाना-माना नाम हैं। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ उन्होनें हिंदी के छोटे पर्दे पर भी काम किया है। अभी वो टीवी शो डायन में काम कर रही हैं।
Published : 8 September 2019, 4:14 PM IST
Topics : bhojpuri actress bhojpuri Star dayan monalisa social media डायन भोजपुरी फिल्म भोजपुरी स्टार मोनालिसा सोशल मीडिया