कांग्रेस ने भीलवाड़ा में आजादी की गौरव यात्रा की शुरू, जानिये इससे जुड़ी खास बातें

राजस्थान के भीलवाड़ा में कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा आज सुबह शुरू हुई।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 August 2022, 1:37 PM IST
google-preferred

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा में कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा आज सुबह शुरू हुई। यह पदयात्रा दो दिनों तक चलकर धनोप माता पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: देवरिया: अलग भोजपुरी राज्य की मांग को लेकर गौरव यात्रा का आयोजन

सुबह कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई, यात्रा रेलवे स्टेशन पर अंबेडकर की प्रतिमा और सुखड़िया सर्किल पर मोहनलाल सुखाड़िया की प्रतिमा पर भी कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया, इसके बाद यात्रा ने मांडल चौराहे की ओर प्रस्थान किया ।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामपाल शर्मा के साथ जिला महासचिव महेश सोनी पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश व्यास पूर्व सभापति ओम नारायणीवाल, दुर्गेश शर्मा हेमेंद्र शर्मा जी पी खटीक आदि शामिल हुए हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 12 August 2022, 1:37 PM IST

Related News

No related posts found.