हिंदी
भरतपुर: राजस्थान में भरतपुर के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा के पास कार एवं बोलेरो की टक्कर में पांच भाइयों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग शादी के मौके पर खरीदी
नई कार में बुधवार देर रात घूमकर वापस अपने गांव खंडेवला जा रहे थे कि करीब ग्यारह बजे उनकी कार बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इन पांचों भाइयों की मृत्यु हो गई जबकि बोलेरो में सवार सात लोगों के भी चोटें आई।मृतकों की पहचान वासिम (18), आशिक (17), अरबाज (22), परवेज (16) और आलम (19) के रुप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। (वार्ता)
Published : 19 May 2022, 5:37 PM IST
No related posts found.