हिंदी
भोपाल: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के आज मध्यप्रदेश में अंतिम दिन पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस यात्रा में शामिल होंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी आज धार जिले के बदनावर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले ये यात्रा उज्जैन जिले के बड़नगर से शुरु होगी।
यह भी पढें: राहुल गांधी का भाजपा सरकार पर एक और बड़ा आरोप, जानिये क्या कहा
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि श्री गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दोपहर के बाद अपराह्न तीन बजे रतलाम और सैलाना में आम सभा और रोड शो होगा।
Published : 6 March 2024, 1:37 PM IST
Topics : Bharat Jodo Nyay Yatra Congress last day Madhya Pradesh Rahul Gandhi अंतिम दिन कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश राहुल गांधी