Bharat Bandh in Mumbai: मुंबई में जगह-जगह भारत बंद को समर्थन, कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

आज किसानों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है। भारत बंद का समर्थन देश की कई पार्टियां कर रही हैं। इस बीच मुंबई कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और सिख समुदाय के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 8 December 2020, 5:17 PM IST
google-preferred

मुंबईः आज पूरे देश में भारत बंद का ऐलान किया गया है। आज देश की अधिकतर राजनितिक पार्टियां किसान आंदोलन और भारत बंद का समर्थन कर रही हैं।

इस दौरान मुंबई के मलाड वेस्ट में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए नज़र आए। कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई है। उनकी मांग है कि सरकार द्वारा पारित नए किसान बिल को रद्द किया जाए। 

उनका ये भी कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह पूरे देश भर में और ज्यादा बड़ा आक्रामक आंदोलन करेंगे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो सरकार ने तीन विभाग अलग अलग कर दिया है उसको एक करे। बता दे कि तीन विभाग में से दो विभाग खुद सरकार के अंतगर्त रखे है और एक विभाग राज्य सरकार को दिये है इसी को लेकर किसान के अलावा राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी मची हुई है।

 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कृषि कानून के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करते हुए दिखाई दिए। मुंबई के मालाड इलाके मे भी सिख समुदाय के लोग हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए।

Published : 
  • 8 December 2020, 5:17 PM IST