Crime in UP: यूपी में फिर दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, शव को तेजाब से जलाया

उत्तर प्रदेश में एक किशोरी के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला फुर सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने एक किशोरी की हत्या कर डाली। इस मामले में पुलिस पर भी लापरवाही का बड़ा आरोप है। डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट..

Updated : 20 August 2020, 11:43 AM IST
google-preferred

भदोही: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव  में दरिंदों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। हैवानों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए किशोरी की पहचान छुपाने के लिये उसे तेजाब से जला डाला। किशोरी का चेहरा तेजाब से पूरा जल चुका था। शव को ठिकाने लगाने के लिये हैवानों ने किशोरी के शव को तुलसी चक गांव के सामने वरुणा नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें..Bulanshahr Gang Rape: नाबालिग के साथ चार दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर भी नहीं भरा मन तो किया ये घिनौना काम

इस घटना को लेकर यहां के लोगों में भारी आक्रोश है। किशोरी तीन दिन से लापता थी। बुधवार को उसका शव बरामद किया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने भदोही-जौनपुर राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगाया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को किशोरी के लापता होने की सूचना देने के बाद पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो किशोरी को बचाया जा सकता था। 

यह भी पढ़ें..गोरखपुर में नाबिलग से गैंगरेप, हैवानों ने विरोध करने पर लड़की के शरीर को सिगरेट से जलाया

उग्र ग्रमीणों के सड़क जाम करने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम को खोला गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि घटना की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

यह भी पढ़ें..Crime: नाबालिग लड़कियों के साथ 12 युवकों ने किया ऐसा घिनौना काम, सुन कर कांप जाएगी रुह

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सोमवार की शाम अपनी बहिन के साथ वरुणा नदी के किनारे पशु चराने गई थी। उसकी छोटी बहन बीच में भोजन करने घर गयी थी लेकिन जब वह वापस लौटी तो बड़ी बहन गायब लापता थी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों किशोरी की काफी खोजबीन की और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई।

बुधवार को किशोरी का शव बरामद किया गया। किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी थी। आरोप है कि पहचान छुपाने के लिये किशोरी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया गया था। 

 

डाइनामाइट न्यूज़ की हर खबर अब टेलीग्राम पर

एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गई है।
 

Published : 
  • 20 August 2020, 11:43 AM IST

Related News

No related posts found.