हिंदी
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से रेप का मामले के बाद अब गोरखपुर से भी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। गोरखुपर में एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर हैवानों ने उसके शरीर को सिगरेट से दागा। बुरी तरह से जख्मी लड़की को इलाज के अस्पचाल में भर्ती कराया गया है।
नाबालिग लड़की से रेप का यह मामला गोरखपुर के गोला इलाके का है। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय लड़की को बाइक सवार युवकों ने पहले अगुवा किया और तालाब किनारे झाड़ियों में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की के पिता गोला इलाके में ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करते हैं।
बड़हलगंज इलाके का रहने वाला मुख्य आरोपी अर्जुन भी गोला क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। आरोपी डेहरीभार गांव का रहने वाला है। शुक्रवार की रात अर्जुन अपने एक साथी के साथ पहुंचा और किशोरी को पकड़कर जबरन बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने पर उसने लड़की का मुंह दबा दिया। उसने औक उसके दोस्त ने गांव के बाहर तालाब किनारे झाड़ी में ले जाकर लड़की से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने लड़की की न केवल पिटाई की बल्कि उसके शरीर को सिगरेट से भी जला दिया। शनिवार सुबह लड़की को अचेत अवस्था में झाड़ी से बरामद किया गया।
किशोरी को उसके परिवार वाले अस्पताल ले गए। पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद समेत दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
Published : 17 August 2020, 9:39 AM IST
Topics : gang rape Gorakhpur uttar pradesh उत्तर प्रदेश गैंगरेप गोरखपुर जांच नाबालिग लड़की पुलिस सामूहिक दुष्कर्म