हिंदी
बीजिंग: चीन के गुआंगदोंग प्रांत में सड़क धंसनें से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग लापता हो गये है। इस हादसे में कई लोग जख्मी भी हो गये हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। खबरों के मुताबिक यह दुर्घटना बुधवार रात क्रॉस-सेक्शन पर तकरीबन 8.40 बजे हुई।
फिलहाल घटना की जानकारी नहीं हुई है कि आखिर यह हुआ कैसे। इस घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर राहत तथा बचाव कार्य चल रहा है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Published : 8 February 2018, 1:23 PM IST
No related posts found.