Nature: आसमान में दिखेंगे ‘टूटते तारे’ के खूबसूरत दृश्य

देश और दुनिया के लोगों को कोरोना वायरस के कठिन दौर में एक खुबसूरत नजारा देखने को मिलेगा बुधवार से लेकर 28 मई तक प्रतिदिन सूर्योदय से दो घंटे पहले आसमान में ‘टूटते तारे’ के दृश्य देखे जा सकते हैं।

Updated : 6 May 2020, 12:37 PM IST
google-preferred

हैदराबाद: देश और दुनिया के लोगों को कोरोना वायरस के कठिन दौर में एक खुबसूरत नजारा देखने को मिलेगा बुधवार से लेकर 28 मई तक प्रतिदिन सूर्योदय से दो घंटे पहले आसमान मेंटूटते तारेके दृश्य देखे जा सकते हैं।

टूटते तारे का दृश्य तब दिखाई देता है जब क्षुद्रग्रह के धूल के कण पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते हैं। इस दौरान यह दृश्य किसी तारे के टूटने जैसा होता है इसलिए इसे आम भाषा मेंटूटता ताराभी कहते हैं।

यह दृश्य हर वर्ष दिखाई देखता है जिसेएटा एक्वारिड्सभी कहते हैं। यह दृश्य बुधवार को पूर्णिमा से दिखाई देना शुरू होगा और 28 मई तक आसमान में इसे तरह के नजारे समय-समय पर दिखाई देते रहेंगे।

प्लैनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया(पीएसआई) के निदेशक एन श्री रघुनंदन कुमार ने यूनीवार्ता से कहायह दृश्य 28 मई तक सक्रिय रहेगा और लोग सूर्योदय से पहले इस नजारे को देख सकते हैं।(वार्ता)

Published : 
  • 6 May 2020, 12:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement

No related posts found.