बस्ती: बस और ट्रक की भिड़ंत से बड़ा हादसा, 8 लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में बस और ट्रक की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 May 2024, 10:38 AM IST
google-preferred

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में  बस और ट्रक की हुई भिड़ंत कारण हादसे में 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हादसा नेशनल हाईवे पर फुटहिय ओवर ब्रिज के पास हुआ है। जहां सवारी से भरी बस सरैया नवीन मंडी खलीलाबाद से अयोध्या के लिए जा रही थी ,जो की उल्टे साइड खड़े ट्रक में जाकर सामने से टकरा गई। 

हादसे में लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया। 

हादसे के शिकार घायलों में 30 वर्षीय आसिफ अली, 35 वर्षीय शाहवान अली शामिल हैं। यह लोग रतनपुर राय हरिया के रहने वाले हैं। इनके अलावा 42 वर्षीय सरोज देवी, 50 वर्षीय श्रीराम यादव एवं 1 वर्षीय राजवीर जो कि अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे बुरी तरह से घायल हैं। 

इसके अलावा हादसे में बस चालक, और कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा भीषण सड़क हादसा देखकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Published :