बस्ती:आग लगने से बांस की कोठियां और भूसा जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आग लगने की घटनाएं रुक नही रही हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 April 2024, 12:47 PM IST
google-preferred

बस्ती: जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र  के लहिलवारा बाग में शुक्रवार को करीब 9:30 बजे  अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच ग्रामीणों ने  फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। 

यह भी पढ़ें: चलती कार बनी आग को गोला, मथुरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की मौत 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार लहिलवारा बाग में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें ग्रामीणों की बांस की कोठियां, बगल में रखा भूसा जल गया।

जानकारी के अनुसार धर्म राज चौधरी, राम सुगम, राम सुमेर, पतिराम चौधरी, राम निहाल, राघोराम चौधरी आदि के बाग में आग लग गई। जबकि राजेंद्र प्रसाद शर्मा पुत्र राम चरित्र शर्मा के रखे भूसे में भी आग लग गई। 

यह भी पढ़ें: शादी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत 

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने से उनका बहुत नुक्सान हो गया है।
 

Published : 
  • 26 April 2024, 12:47 PM IST

Advertisement
Advertisement