हिंदी
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। गूगल (Google Map) के बताये रास्ते पर चलकर एक कार (Car)टैक्सी रामगंगा नदी पर बने फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले नवनिर्मित अधूरे पुल से नीचे गिर गई। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस (Police) ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना शनिवार (23 नवंबर) रात की बताई जा रही है। हादसे में कार सवार मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है।
हादसा फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल का है।
जानकारी के अनुसार हादसे का खुलासा उस समय हुआ जब रविवार (24 नवंबर) को खल्लपुर गांव के कुछ लोग रामगंगा के किनारे पहुंचे। गांव वालों को मौके पर एक कार गड्ढे में गिरी हुई दिखाई पड़ी।
ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दंग रह गए। कार सवार तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे। उन्हें पुल के बारे में जानकारी नहीं थी। तेज रफ्तार कार पुल खत्म होते ही 25 फीट नीचे रामगंगा में गिर गई।
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक रामगंगा नदी पर बने इस पुल का आधा हिस्सा 2022 में आई बाढ़ में बह गया था. पुल बनाने के लिए कुल 24 पिलर बनाए गए हैं, जिनमें से 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में और तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में हैं
पुलिस ने बताया कि ये तीनों सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान वह शॉर्टकट रास्ते से बरेली होते हुए गाजियाबाद लौटना चाह रहे थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
Published : 24 November 2024, 6:52 PM IST
Topics : bareilly Car construction bridge dead Google Map ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist people Road Accident TrendingNews