बाराबंकी: घर पर सो रहे सफाईकर्मी की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर की हत्या, मचा हड़कंप

यूपी के बारबंकी में बैखौफ बदमाश ने सोत समय एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 July 2024, 2:24 PM IST

बाराबंकी: जनपद के बदोसराय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को सोते समय गोली मार दी। गोली लगने से सो रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना की जानकारी सुबह 6 बजे हुई है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला बाराबंकी जनपद का है जहां अरविंद वर्मा नामक व्यक्ति जो सफाईकर्मी के रूप में तैनात रहा जिसे अज्ञात व्यक्ति ने आज गोली मार दी। घटना की सूचना पर एसपी सहित तमाम पुलिस मौके पर मौजूद जांच में जुटे हैं। 

थाना क्षेत्र के मुराई मजरे मधनापुर क्षेत्र में घटित इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया। वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीएन सिन्हा ने बताया कि  थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुरई मजरे मधनापुर में अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र राम सागर व उनके बड़े भाई दोनों कमरे में सो रहे थे रात में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अरविन्द कुमार के सर मे गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

खेत में बने बाड़े में उनके माता-पिता व भतीजी सो रही थी। सुबह जब भतीजी ने घर आकर अरविन्द कुमार वर्मा को मृत अवस्था में देखा तो सभी लोगों को मामले की जानकारी दी। 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बदोसराय में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी  दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकरी रामनगर आलोक कुमार पाठक तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विधि व्यवस्था की स्थिति  सामान्य है।

Published : 
  • 6 July 2024, 2:24 PM IST