
बांदा: रक्षाबंधन के मौके पर बांदा में एक बड़ा हादसा हो गया था। बीती शाम बांदा में यमुना नदी के किनारे तब अफरा-तफरी मच गई जब लोगों को नदी में नाव पलटने की जानकारी मिली। नाव पलटने की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में यमुना नदी के किनारे लोगों का जमावड़ा शुरू होने लगा है।
अपने परिजनों की सलामती की आस लगाए लोग सारी रात यमुना नदी के किनारे खड़े रहे। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा था कि उनके परिजन सही सलामत वापस आ जाएं।
प्रशासन को दी गई जानकारी
बता दें कि नाव में तकरीबन 30-35 लोग सवार थे, जो नदी में गिर गए। अफरा-तफरी के बीच प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
यह भी पढ़ें: यूपी के बांदा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में पलटी 40 लोगों से भरी नाव, 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका
13 लोग सुरक्षित
तलाशी अभियान के दौरान 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं टीम को नदी से 3 शव भी मिले हैं। बाकी 17 लोगों की तलाशी अभी जारी है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बांदा में हुए इस हादसे के पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 मंत्रियों रमकेश निषाद और राकेश सावन को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए राहत राशि के रूप देने का ऐलान किया है।
Published : 12 August 2022, 9:52 AM IST
Topics : banda chief minister NDRF SDRF uttar pradesh Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश बांदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ