हिंदी
बलरामपुर: जिले में शनिवार को तुलसीपुर हरैया मार्ग पर ग्राम ओड़ाझार के पास एक टैम्पो पलटने से कई यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। दोषी टैम्पो चालक घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
इलाज के दौरान घायल स्फील की गंभीर स्थित होने की वजह से उसे तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से ज़िला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है। हालांकि ड्राइवर अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है।
Published : 28 April 2018, 7:22 PM IST
No related posts found.