बलरामपुर: झारखंडी सरोवर और छट्ठी माता पूजा घाट का होगा कायाकल्प, जानिए पूरा अपडेट

यूपी के बलरामपुर निवासियों के लिए खुशी की खबर सामने आयी है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2024, 6:40 PM IST

बलरामपुर: जनपद के नगरवासियों के लिए खुशी की खबर है। झारखंडी सरोवर और छट्ठी माता पूजा घाट को अब एक नया लुक दिया जाएगा। इससे नगरवासियों को पूजा पाठ में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही 1 करोड़ 77 लाख 41 हजार 320 रूपये से जनपद में अन्य निर्माण कार्य कराया जाएगा। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नगर के झारखंडी मंदिर के पास स्थित सरोवर लोगों की आस्था का केंद्र बिंदु है। साफ-सफाई न होने तथा अतिक्रमण के चलते इस सरोवर का दायरा कुछ वर्षों से सिकुड़ता जा रहा है।

नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु के संकल्प सुन्दर बलरामपुर शिक्षित बलरामपुर विकसित बलरामपुर का सपना जल्द ही साकार होगा।

उन्होंने बताया कि झारखंडी सरोवर में छट्ठी माता पूजा घाट के निर्माण व सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सांस्कृतिक,धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले इस सरोवर के विकास के लिए वंदन योजना के तहत शासन ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए एक करोड़ 77 लाख 41 हजार 320 रूपये का बजट भी जारी कर दिया है। 

इस धनराशि से झारखंडी सरोवर की साफ-सफाई, इंटरलाकिंग,छट्ठी माता पूजा घाट एवं सीढि़यों का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा सरोवर के बगल झारखंडी मंदिर परिसर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विश्रामालय का निर्माण भी होगा। सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने के साथ ही लाइटिंग भी कराई जायेगी।

उन्होंने बताया कि नगर में स्थित झारखंडी सरोवर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। यहां हिंदू अपने धार्मिक व मांगलिक कार्य संपन्न कराते हैं वहीं मुस्लिम धर्म के लोग मोहर्रम व चेहल्लुम में ताजिया दफन करते हैं। 

Published : 
  • 23 June 2024, 6:40 PM IST