बलरामपुर: मौसम की मार जारी, रात में ओले गिरने से किसानों की फसल तबाह

प्रदेश आंधी-तूफान और बारिश का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात बलरामपुर जिले में तेज़ बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों को काफी मायूस होना पड़ा। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 May 2018, 1:32 PM IST

बलरामपुर: मौसम के कहर ने बुधवार की रात लोगों को फिर एक बार खूब परेशान किया। तेज़ बारिश के साथ ओले गिरने के कारण किसानों के चेहरे मयूसी छा गई है। ओले गिरने की वजह से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: आंधी-तूफान से किसानों का जीवन संकट में, आम की उपज बुरी तरह तबाह

किसानो का कहना है कि खराब मौसम के कारण उनकी फसल पहले भी खराब हो चुकी है लेकिन बुधवार की रात गिरे ओलों ने उनकी बची फसल को भी बर्बाद कर दिया।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में सूखा लेकिन निचलौल क्षेत्र में जमकर बरसे ओले

जिले में बुधवार आई आंधी की वजह से हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ओले गिरने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी रविवार को तेज़ आंधी और तूफ़ान आयी थी, जिस वजह से भी किसानों को काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा था।  

Published : 
  • 17 May 2018, 1:32 PM IST

No related posts found.