बलिया: पत्नी का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, बेटे ने कराया गिरफ्तार

बलिया में मुखबीर की सूचना पर नरही पुलिस ने सोमवार को पिपराकला गांव के पास से पत्नी का हत्यारा वांछित आरोपी पति राजू गुप्ता को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 September 2024, 3:47 PM IST
google-preferred

बलिया: (Ballia) मुखबीर की सूचना पर नरही पुलिस (Narhi Police) ने सोमवार को पिपराकला गांव (Piprakala Village) के पास से पत्नी (Wife) का हत्यारा (Killer) वांछित आरोपी पति राजू गुप्ता पुत्र स्व हरिहर गुप्ता निवासी ग्राम चन्दवार दुरौली थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया।

बेटे ने पुलिस को बताया पूरा मामला 

नगरा थाना क्षेत्र के चन्द्रवार दुगौली निवासी सुमंत गुप्ता ने 23 अप्रैल 2024 को नरही थाने में तहरीर देकर अपने ही पिता राजू गुप्ता पर अपनी पत्नी को लाठी डंडे से पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया था। उल्लेख किया था कि मैं करीब दो माह से अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल नरही थाना के बसंतपुर में रहता हूँ। मेरे पिता राजू गुप्ता पुत्र हरिहर गुप्ता करीब 15 दिन से नरही थाना के लक्ष्मणपुर गांव निवासी भरत चौरसिया के मकान में किराये पर कमरा लेकर मेरी मां कुमकुम देवी 45 वर्ष के साथ रहने लगे। 22 अप्रैल 2024 को मेरी मां कुमकुम देवी करीब बजे दिन में मुझसे मिलने मेरे ससुराल बसंतपुर में आयी थी।

शाम को करीब साढ़े छह बजे मेरे पिता राजू गुप्ता मेरे ससुराल आए और मेरी माँ को साथ में ले जाने की जिद्द करने लगे। चूंकि मेरे पिता शराब पीकर हमेशा मेरी मां को मारते-पीटते थे। इसलिए हम लोग ले जाने से मना किया। लेकिन वह नहीं माने और मेरी माँ को लेकर साथ मे चल गए। रात करीब आठ बजे पता चला कि मेरे पिता मेरी मां से झगड़ा किए और लाठी- डण्डा व ईंट से मेरी माँ को मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। हम लोग सूचना पाकर मौके पर पहुँचे, जहां देखा कि मेरी माँ चोटिल होकर गिरी हुई है तथा उसके सिर से खून का रिसाव हो रहा था और वह कराह रही थी।  

हम लोग उसको निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नरही ले जा रहे थे तो मेरी मां ने बताया कि तुम्हारे पिता राजू गुप्ता ने मुझे बहुत मारापीटा है। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नरही पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत मेरी मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मेरी माँ की मौत हो गई। इस मामले में नरही पुलिस ने बेटे द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया। इसी क्रम में नरेंद्र पुलिस ने पत्नी के हत्यारे पति को पिपराकला से गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया।

Published : 
  • 17 September 2024, 3:47 PM IST

Advertisement
Advertisement