बलिया: किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार

डीएन ब्यूरो

यूपी के बलिया में किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र में 21 जून को एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के अनुसार जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहकर एक स्कूल में पढ़ती है। किशोरी की दोस्ती पढ़ाई के दौरान अश्वराय मिश्रा से हो गई। किशोरी गत 21 जून की अपरान्ह अश्वराय मिश्रा से मिलने गई थी। जिसे अश्वराय मिश्रा एक मकान पर ले गया। जहां अश्वराय मिश्रा और उसके तीन दोस्त राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह ने किशोरी के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में कुछ भी बताया तो उसे जान से मार देंगे। 
पीड़ित किशोरी किसी तरह से भागकर घर पहुंची और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद किशोरी के पिता ने  अश्वराय मिश्रा, राहुल यादव, जय सिंह और रवि सिंह के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दी।

लिखित तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डीए और 506 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी अश्वराय मिश्रा, जय सिंह और रवि सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने तीनों आरोपियों को सुधार गृह में भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 

इस बाबत शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।










संबंधित समाचार