बलिया: छात्र नेता शिप्रांत सिंह गोली कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानिये पूरा अपडेट

बलिया में छात्र नेता शिप्रांत सिंह गोली कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 May 2024, 8:05 PM IST
google-preferred

बलिया: छात्र नेता शिप्रांत सिंह गोलीकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार का इनामिया बलवंत यादव को पुलिस ने पचखोरा चौराहे से आगे नहर पुलिया से शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार  गिरफ्तार आरोपी बलवंत यादव के पास से एक मोटरसाइकिल के साथ एक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद हुए है।

बता दें कि शिप्रांत सिंह गोली कांड के अन्य आरोपियों में से आरोपी अमन राय पुत्र सत्यप्रकाश राय निवासी करनई थाना सुखपुरा, भुटन उर्फ इम्तियाज पुत्र फैयाज निवासी परमंदापुर थाना कोतवाली बलिया की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन मुख्य आरोपी बलवंत यादव की पुलिस शिद्दत से तलाश में जुटी थी। 

आखिरकार पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर बलवंत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बलवंत यादव को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Published : 
  • 24 May 2024, 8:05 PM IST

Advertisement
Advertisement