बलिया: गंगा नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत, तीन की तलाश जारी

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी के पचरूखिया घाट पर शुक्रवार को नहाते वक्त पांच किशोर डूब गये। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पचरूखिया घाट पर डूबने से पांच किशोरों की मौत
पचरूखिया घाट पर डूबने से पांच किशोरों की मौत


बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले घाट पर डूबने से बड़ा हादसा हो गया है। हल्दी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के हुकुमछपरा काली मंदिर पचरूखिया घाट पर शुक्रवार को नहाते वक्त पांच किशोर डूब गये। दो किशोरों की मौत हो गई। तीन की तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मृतक दोनों किशोरों की शिनाख्त रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी रवि राम 14 वर्ष व सनी राम 15 वर्ष के रूप में की गई।

शोकाकुल परिजन

सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण तीन किशोर की तलाश में लगे हुए हैं।

इस हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सैकड़ों लोगों गंगा घाट पर पहुँच गए। ग्रामीणों ने किशोरों के शव को बरामद किया। जबकि तीन की तलाश अब भी जारी है।










संबंधित समाचार