हिंदी
बलिया: भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: संकट में घिरे ग्रामीणों ने किया आम चुनाव में वोटिंग का विरोध, जानिये पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप ही अपने से संबंधित प्रकोष्ठ की कार्य योजना निर्धारित समय के अनुसार पूरा करें।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जिससे जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश देते हुए कहा कि समस्त नोडल अधिकारी चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाले निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मैनपावर मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्ट , मतदान एवं मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण, एम.सी.एम.सी., निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, स्वीप, कंट्रोल रूम, ईवीएम मैनेजमेंट, मॉडल बूथ, मीडिया एवं सोशल मीडिया, मतदेय स्थलों पर विवरण का अंकन/मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टी की व्यवस्था आदि का प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में नोडल अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Published : 26 March 2024, 6:59 PM IST
Topics : Ballia District Election Officer Lok Sabha Election 2024 uttar pradesh उत्तर प्रदेश जिला निर्वाचन अधिकारी नोडल अधिकारी बलिया लोकसभा चुनाव 2024