बलिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी समेत दो कुख्यातों को किया गिरफ्तार

बलिया पुलिस ने शुक्रवार को गैंगेस्टर के वांछित अपराधी समेत दो कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 March 2024, 5:26 PM IST
google-preferred

बलिया: जनपद की दो थानों पुलिस ने शुक्रवार को गैंगेस्टर के वांछित अपराधी समेत दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पहली गिरफ्तारी रसड़ा पुलिस और दूसरी गिरफ्तारी गड़वार पुलिस द्वारा की गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रसड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गैंगेस्टर के वांछित अपराधी डब्लू गौड़ को पकवाइनार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ब्लू गौड़ को गिरफ्तार किया गया। 

गैंगेस्टर के वांछित अभियुक्त डब्लू गौड़ पुत्र सौकी गौड़ निवासी नीबू कबीरपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को पकवाइनार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार गड़वार पुलिस ने प्रनि गड़वार संजय शुक्ल के नेतृत्व में पंचायत भवन में चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरेजी थाना गड़वार जनपद बलिया को माडल अंग्रेजी शराब त्रिकालपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के निशानदेही पर उसके कब्जे से 23/24 मार्च 24 की रात ग्राम कुरेजी में पंचायत भवन का ताला तोडकर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बलिया रवाना किया गया।

Published : 
  • 29 March 2024, 5:26 PM IST

Advertisement
Advertisement