बलिया: पैसोंं का लालच देकर मंदबुद्धि युवती से वृद्ध ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मंदबुद्धि युवती के साथ शनिवार को एक वृद्ध ने पैसा का लालच देकर दुष्कर्म किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 August 2024, 1:18 PM IST
google-preferred

बलिया: मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मंदबुद्धि युवती के साथ शनिवार को एक वृद्ध ने पैसा का लालच देकर दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी युवती की माता को हुई तो वह तहरीर लेकर थाने पर पहुँची। 

जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर थाने लाई और एसपी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर मौके पर पहुँच कर घटना का निरीक्षण किया।  

मंदबुद्धि युवती को उसी गांव के वृद्ध ने पैसे का लालच देकर अपने घर में लेकर आया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसी बीच युवती की मां खोजबीन करते करते उस वृद्ध के घर पहुँची, जहां देखा कि उसकी बच्ची के साथ वृद्ध दुष्कर्म कर रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपी को युवती की मां चप्पल से पीट कर उसके चंगुल से पुत्री को बचायी और मनियर थाने पर जाकर तहरीर दिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच कर पहले  आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लायी तथा पुलिस अधीक्षक को सूचना दिया। पुलिस ने आरोपी जयनाथ प्रजापति पुत्र हरिद्वार प्रजापति के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत सीओ बांसडीह प्रभात कुमार न बताया कि युवती की मां की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Published : 
  • 4 August 2024, 1:18 PM IST

Advertisement
Advertisement