हिंदी
आजमगढ़: जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज पल्हना मार्ग पर नरसिंहपुर गांव के समीप समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के पौत्र की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घटना के समय वह मुंडन समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई।
यह है मामला
बृहस्पतिवार की रात लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के पौत्र विपिन सरोज (35) पुत्र स्व. विनोद सरोज निवासी मोहनपुर पटवास मुंडन समारोह से वापस बुलेट से अपने एक मित्र के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में पल्हना लालगंज मार्ग पर नरसिंहपुर के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें लालगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। मुख्यालय पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सांसद के पौत्र की मौत का समाचार मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। वहीं इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Published : 13 December 2024, 8:00 PM IST
Topics : Azamgarh azamgarh news Dynamite News Grandson Lalganj Manoj Tibrewal MP News Dynamite Road Accident