हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के बाद इस फिल्म के अगले पार्ट का एलान हुआ था, जिसका नाम शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। इस फिल्म से नया पोस्टर सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का धमाकेदार तरीके से एलान किया गया है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस हीरोइन ने रीक्रिएट किया 40 साल पुरानी फिल्म का आइकॅानिक सीन
आयुष्मान खुराना इस पोस्टर में भागते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे कई लोग पड़े हैं जो कि शायद किसी शादी से आ रहे हैं। यह फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।पहले यह फिल्म बाद में रिलीज होनी थी। लेकिन अब ये फरवरी में आ रही है। इसी के चलते इस पोस्टर पर लिखा हुआ है कि ये आपकी और हमारी शुभ मंगल ज्यादा सावधान अब जल्दी रिलीज होगी। (वार्ता)
Published : 18 November 2019, 12:58 PM IST
Topics : Ayushman Khurana bollywood Mumbai Realising Shubh Mangal अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्म बॅालीवुड