Bihar News: औरंगाबाद में कब्रिस्तान में लगी आग, भारी पुलिस बल तैनात

बिहार के औरंगाबाद में रविवार को एक कब्रिस्तान में आग लग गई। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 April 2025, 1:15 PM IST

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में रविवार को कब्रिस्तान में आग लगने की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आग हादसा औरंगाबाद शहर के नावाडीह मोहल्ले स्थित कब्रिस्तान में हुआ जिसको लेकर अल्पसंख्यकों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही DM, SP समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। कब्रिस्तान में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Published :  6 April 2025, 1:15 PM IST