अगर आप अपनी गर्लफ्रैंड को करना चाहते हैं इंप्रेस.. तो आपके लिए है यह खबर..

हर युवा लड़का चाहता है कि उसकी गर्लफ्रैंड सुंदर हो, समझदार हो.. जिसके साथ वह जी भर कर रोमांस कर सके।

Updated : 10 June 2017, 5:12 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गर्लफ्रैंड बनाने के लिए महंगे कपड़े, महंगे फोन होना या सुंदर दिखना जरुरी नहीं है। कई ऐसी चीजें होती है, जिसका ध्यान रखकर आप किसी भी लड़की को इम्प्रेस कर सकते हैं।

कांफिडेंट रहें

जब कभी भी आप किसी लड़की से बात करें तो पूरे कांफिडेंस के साथ करें। अगर आप पहली बार किसी से बात कर रहे हैं तो यह बहुत जरुरी है। लेकिन याद रखें कि ज्यादा कांफिडेंस के चक्कर में एटीट्यूड न दिखाए।

लड़की की बात सुनें

जब भी किसी लड़की से बात करें तो पहले उनकी बात सुनें। लड़की को बात करने का पूरा मौका दें और कहीं गलत लगे तो आराम से स्मार्ट तरीके से उसका जवाब दें। कभी भी लड़की को बीच में बोलने से ना रोकें और बात करते हुए उसकी बात में शामिल हो। ऐसा ना लगे कि वो अकेली ही बोलती जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lip Kiss करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान..

इंट्रेस्टिंग चैट करें

अगर आपको किसी भी लड़को को इंप्रेस करना है तो सबसे पहले उससे बात करना शुरू करें और बात करते वक्त भी उसके पीछे ना पड़ जाए। समय-समय पर बात करें और बात करते समय उन ही टॉपिक पर बात करें, जिस पर वो बात करना चाहती है।

धैर्य रखें

जब भी आप कभी भी लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो धैर्य रखें और अगर प्रपोज भी करना चाहते हैं तो अच्छा-खासा टाइम लड़की के साथ बिताएं।

Published : 
  • 10 June 2017, 5:12 PM IST