Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, सैन्यकर्मी समेत दो घायल

जम्मू कश्मीर के कुलगाम मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 5 August 2022, 6:45 PM IST
google-preferred

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक सैन्यकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आम नागरिक कैसे घायल हुआ।  (भाषा)

Published : 
  • 5 August 2022, 6:45 PM IST

Advertisement
Advertisement