हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'द लेडी किलर' की शूटिंग कर रहे हैं।
चर्चा है कि अर्जुन कपूर ने एक और प्रोजेक्ट अपने हाथ में लिया है। इसमें वह भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ काम करते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि मुदस्सर अजीज एक कॉमेडी फिल्म बनाने के इच्छुक हैं।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर को लेकर बात हो रही है। वाशु भगनानी के पूजा एंटरटेनमेंट के द्वारा प्रोड्यूस होने वाली इस फिल्म के सितंबर में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। (वार्ता)
Published : 3 July 2022, 1:14 PM IST
Topics : Arjun Kapoor Bhumi Pednekar bollywood Mumbai Rakul Preet Singh अर्जुन कपूर बॉलीवुड भूमि पेडनेकर मुंबई रकुल प्रीत