हिंदी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस के पहले शेडयूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में अनुष्का क्रिकेट खेलती नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो बॉल की है।
हालांकि, तस्वीर में बॉल जिसने पकड़ रखी है, उस शख्स का चेहरा नहीं दिखाया गया है। ऐसे में सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है कि यह अनुष्का ही होंगी। इस बॉल पर लिखा है, 'पहला शेड्यूल खत्म हुआ।' (वार्ता)
Published : 3 July 2022, 6:13 PM IST
Topics : anushka sharma bollywood Chakda Express Mumbai अनुष्का शर्मा अभिनेत्री चकड़ा एक्सप्रेस बॉलीवुड मुंबई