हिंदी
बलरामपुर: असम सरकार द्वारा राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया के भाषण देने पर प्रतिबंध लगाने से संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इस प्रतिबंध के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के जरिये राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विभाग संरक्षक हरिवंश सिंह ने कहा कि डॉ तोगड़िया के आवाज को जबरन दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे सम्पूर्ण भारत के कार्यकर्ता में व्यापक असंतोष व्याप्त है।
विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने बताया कि डॉ प्रवीण भाई प्रखर हिन्दुत्व की आवाज़ हैं, जिसे रोके जाने का व्यापक विरोध होगा। सेतु बन्धु बाबा ने कहा कि तोगड़िया के साथ व्यापक जनसमर्थन जुड़ता जा रहा है, जिससे छद्म हिन्दू वादियों में बौखलाहट व्याप्त है।
डॉ तुलसीश दुबे ने कहा कि डा प्रवीण भाई तोगड़िया को विचार अभिव्यक्ति से रोका जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, नगर मंत्री राजीव सोनी, अम्बरीष शुक्ल, निशान्त चौहान, बाबा प्रेमानन्द, अजय आजाद, रजत प्रकाश, कृष्ण कान्त, अभिषेक कसेरा, अजय मिश्रा, प्रवीण गुप्ता, संचित प्रसाद, दिनेश,डब्लू पाण्डेय, शम्भूनाथ सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published : 19 July 2018, 3:57 PM IST
No related posts found.
No related posts found.