आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 15 घायल

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अलुर मंडल के पेड्डा होथुर में बुधवार को एक भयंकर सड़क हादसा दो गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गये। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 17 October 2018, 2:01 PM IST
google-preferred

कुरनूल: आंध्र प्रदेश में कुरनूल जिले के अलुर मंडल के पेड्डा होथुर में एक वाहन ने चार पहिये वाली सवारी गाड़ी (टाटा ऐस) को टक्कर मार दी, जिसके कारण टाटा ऐस में सवार दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य लोग घायल हो गये।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: देवी के दर्शन कर लौट रहे दस लोगों की सड़क हादसे में मौत

 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस.. 6 लोगों की मौत, 22 घायल

पुलिस ने बताया कि जब दुर्घटना हुई उस समय सवारी गाड़ी 21 यात्रियों को लेकर कुरनूल से येलदुर्थी की ओर जा रही थी। घायलों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 

Published :  17 October 2018, 2:01 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement