हिंदी
काकीनाडा: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में स्थित एक चीनी फैक्ट्री में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। घायलों को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
आगजनी की खबर मिलते ही दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। मौके पर विभाग के आला अधिकारियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
यह भी पढ़ें: जौनपुर में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष के कारावास
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक काकीनाडा के पास वकालापुडी चीनी फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि अभी क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया है व घटना की आगे की जांच की जा रही है।
Published : 19 August 2022, 5:28 PM IST
Topics : Andhra Pradesh Fire department police Sugar Factory आंध्र प्रदेश चीनी कारखाना दमकल विभाग पुलिस