Crime in UP: जौनपुर में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष के कारावास

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी शेखर को अपर सत्र न्यायाधीश काशी प्रसाद सिंह यादव ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनायी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 19 August 2022, 5:19 PM IST
google-preferred

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी शेखर को अपर सत्र न्यायाधीश काशी प्रसाद सिंह यादव ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास व 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनायी है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर लगाया महिला विरोधी होने का आरोप, जानिये क्या है पूरा मामला

इस घटना की प्राथमिकी केराकत थाने में दर्ज कराई गई थी। अभियोजन के अनुसार 21 जनवरी 2018 को पीड़िता मड़हे में थी। शेखर ने वहां उससे दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: यूपी के फतेहपुर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, डुग्गी पिटवाकर फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

पीड़िता का इलाज जिला चिकित्सालय व बीएचयू वाराणसी में चला। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। सरकारी वकील राजेश उपाध्याय व कमलेश राय ने गवाहों को पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद शेखर को दुराचार का दोषी पाते हुए सजा सुनाई  (वार्ता)

Published : 
  • 19 August 2022, 5:19 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement