Anant-Radhika Wedding: एक-दूजे के हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, जानिये शाही शादी की खास बातें

डीएन ब्यूरो

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जन्म जन्मों के लिए एक दूजे के हो चुके हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

एक दूजे के हुए अनंत- राधिका
एक दूजे के हुए अनंत- राधिका


मुंबई: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जन्म जन्मों के लिए एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों कपल शुक्रवार को परिणय सूत्र में बंध चुके हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां शादी की शुभ घड़ी के साक्षी बने। इस भव्य शादी समारोह में उद्योग-राजनीति, फिल्म और खेल जगत की नामी सितारे शामिल रहे। शादी का हर इंतजाम बेहद खास रहा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जियो वर्ल्ड सेंटर में वैदिक रीति-रिवाजों से अनंत-राधिका की शाही शादी हुई। इसमें देश ही नहीं विदेशी मेहमानों का भी जलवा देखा गया। कई वीवीआईपी मेहमानों ने शादी में शरीख होकर कपल को आशीर्वाद दिया। इस शादी के कई वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेकिन, लोग इस शादी की पहली झलक देखने के लिए बेताब है।

शादी के बंधन में बंधे अनंत और राधिका

अनंत और राधिका की शाही शादी के मौके पर अंबानी परिवार की मेजबानी खास तौर पर सुर्खियों में रही। इसके अलावा मेहमान बनकर पहुंचे फिल्मी सितारों ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। शादी में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित सरीखे सितारे मस्ती में झूमते-नाचते दिखे।

यह भी पढ़ें | Anant Radhika Wedding: शाही शादी की बजी सहनाई, देश-विदेश के VVIP बाराती, जानिये ग्रैंड वेडिंग की कुछ खास बातें

एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। ये शादी कई सालों तक याद रखी जाएगी. इस शादी में देश और दुनिया से कई सितारे शामिल हुए।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ हान जोंग-ही और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी मुंबई पहुंचे। वहीं उनकी गेस्ट लिस्ट में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें | जाहन्वी कपूर के साथ ठुमका लगाती उनकी नई सहेली कौन है?

राधिका-अनंत की शादी में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगा रहा। जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और खुशी कपूर जैसे सितारों ने शादी में शिरकत की। म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत, डायरेक्टर एटली कुमार, धोनी विथ फैमिली, हार्दिक पांड्या जैसे हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं। 










संबंधित समाचार