
महराजगंज : फरेंदा क्षेत्र के रामनगर में बुधवार को एक मामूली विवाद पर दो पक्षों के बीच एक खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान जमकर लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नंदे पुत्र मदन, पुरुषोत्तम पुत्र मदन, कमलेश पुत्र मदन, बाबुलल पुत्र मदन, विष्णु, अमरनाथ और कुछ महिलाओं ने मामूली बात को लेकर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया था। इस घटना में चूल्हाई पुत्र गोजर (70), परशुरम प्रजापति पुत्र तूफानी प्रसाद (38) और रामकांत पुत्र जय प्रकाश (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इसमें चूल्हाई की स्थिति बेहद गंभीर थी जिनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस बात की सूचना परिवार को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Published : 31 March 2025, 1:44 PM IST
Topics : Bloddy Conflict crime news died Farenda Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) old man Ramnagar UP News