मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः सागर जिले में 16 को हुंकार भरेंगे राहुल और अमित शाह

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें रैली के लिये किस तरह की जा रही हैं तैयारियां

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 November 2018, 1:11 PM IST

सागर:  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सागर जिले में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: नोटबंदी से 'सूट-बूट' पहनने वाले अमीरों की हुई चांदी, गरीबों का निकला दिवाला: राहुल गांधी

भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह सागर संभाग मुख्यालय के समीप कजलीवन मैदान में चुनावी सभा लेंगे। यह स्थान नरयावली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आता है। 

वहीं कांग्रेस के अनुसार गांधी सागर जिले के देवरी में शुक्रवार को ही चुनावी सभा संबोधित करेंगे। श्री गांधी देवरी के किला मैदान क्षेत्र में सभा लेंगे। 

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा चुनावः विधायक के बाद अब इस सांसद ने दिया BJP को झटका

दोनों ही दलों की सभा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।(वार्ता)

Published : 
  • 15 November 2018, 1:11 PM IST

No related posts found.