हिंदी
अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला हमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस आगे खड़े अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बस पर सवार चार यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाजार शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कारण जहां से तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान एक कि मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारदरअसल ये पूरा मामला बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 68.8 का है। जहाँ देर रात करीब 2 बजे दिल्ली से सिवान जा रही प्राइवेट बस सामने खड़े किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
छतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर यातायात को चालू करवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रिफर किया गया था जहाँ एक कि मौत हो गई जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।
Published : 9 July 2024, 6:52 PM IST
Topics : 11 Injured 11 घायल Accident amethi Five Died Purvanchal Expressway अमेठी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे मौत सड़क हादसा