
अमेठीः पुलिस अधीक्षक के आदेश पर वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार देर शाम संग्रामपुर पुलिस ने दो हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी, अवैध तमंचों सहित चोरी का माल बरामद
एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार मिश्रा पुत्र फूलचन्द्र मिश्रा, रोहित मिश्रा पुत्र श्याम नरायण मिश्रा निवासीगण पूरे ब्रम्हचारी का पुरवा मजरे कनू थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को शिव मन्दिर पूरे ब्रम्हचारी का पुरवा मजरे कनू के पास से गिरफ्तार किया। थाना संग्रामपुर पुलिस ने इन आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Published : 1 June 2020, 3:35 PM IST
Topics : amethi uttar pradesh अमेठी अमेठी पुलिस क्राइम क्राइम